Follow Us:

जेपी नड्डा, शांता कुमार, अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं ने पठानिया के निधन पर जताया शोक

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश  के पूर्व मंत्री और कांगड़ा के फतेहपुर से कांग्रेस के विधायक सुजान सिंह पठानिया  का निधन हो गया है। 78 वर्ष की उम्र में शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी मंत्रियों, विधायकों ने फतेहपुर से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया सरल व्यक्तित्व, मृदुभाषी और जमीन से जुड़े हुए नेता थे। उनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन से निश्चितरूप से हिमाचल की राजनीति को बहुत नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में करना कठिन होगा। 2012 से 2017 तक सुजान सिंह पठानिया उनके साथ विधान सभा में सहयोगी सदस्य रहे हैं और उनके सुजान सिंह पठानिया के साथ व्यक्तिगत रूप से भी अच्छे संबंध रहे हैं।

वहीं, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया सरल व्यक्तित्व और जमीन से जुड़े हुए नेता थे। उनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन से निश्चितरूप से हिमाचल की राजनीति को नुकसान हुआ है। जगत प्रकाश नड्डा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।