Follow Us:

ORKA कबड्डी के लिए हिमाचल के 4 खिलाड़ियों का सलेक्शन

नवनीत बत्ता |

राष्ट्रीय स्तर पर ORKA कबड्डी लीग का सलेक्शन प्रोसेस का पहला फेज खत्म हो चुका है। इस पहले फेज में हिमाचल के अब तक 4 युवाओं का सलेक्शन हुआ है। सलेक्शन प्रोसेस का दुसरा फेज फरवरी में होगा। जिसमें हिमाचल के ओर युवाओं को मौका मिल सकता है।

बता दें ORKA कबड्डी लीग  भारत में मई महिने ने खेली जाएगी। जिसमें इनाम राशि 8 करोड़ रुपए रखी गई है। मई महिने में होने वाली इस लीग में पूरे देश से कुल 24 टीमें भाग लेंगी। जिसमें 12 पुरूष और 12 महिला वर्ग होगा।

संजय ठाकुर जिनका चुनाव पहले ही दौर मैं बतौर रेडर हो चुका है। उन्होंने बताया की उनके साथ 3 और खिलाड़ी सलेक्ट हुए हैं जिनमें  से 2 डिफेंडर और 2 रेडर हैं। उन्होंने बताया की 'HEY KABBADI' इसका थीम रखा गया है और इस लीग को लेकर युवाओं में काफी जोश है।