Follow Us:

Covid 19: प्रदेश में शुक्रवार शाम तक आया 1 मामला, 16 हुए स्वस्थ, 1 की गई जान

पी. चंद |

प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट लगातार जारी है। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में कोरोना का 1 नया मामला सामने आया है जबकि आज 16 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, आज एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। इस एक मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 978 हो गई है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 58 हजार 113 पहुंच गया है। इसमें से 477 मामले अभी भी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 56 हजार 646 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में 3042 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 1588 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है जबकि एक सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। अभी 1453 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।