Follow Us:

कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन पर जताया शोक

पी. चंद |

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विधायक सुजान सिंह पठानियां के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

शुक्ला ने अपने एक शोक संदेश में पठानियां के निधन को कांग्रेस के लिये एक बड़ी क्षति बताते हुए कहा है कि उनकी कमी कभी पूरी नही की जा सकेगी।उन्होंने शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना परमेश्वर से की है।