Follow Us:

कांग्रेस भी करेगी 2022 के लिए रणनीति तैयार, महंगाई को जन आंदोलन बनाने की तैयारी: राठौर

पी. चंद |

प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तासीन बीजेपी और विपक्ष कांग्रेस पार्टी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा जंहा धर्मशाला में "ग्राम सभा से विधानसभा तक" के नारे के साथ आगामी योजना बनाने में जुटी है। वंही, कांग्रेस ने भी आने वाले दिनों में पोलिटिकल अफेयर कमेटी और कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक करने की सोची है। जिसमें कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सत्तासीन भाजपा सरकार के खिलाफ किस तरह से आगे बढ़ना है इसको लेकर रणनीति तैयार करेंगे। इसके अलावा बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश में जन आंदोलन करेगी।

शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पत्रकारों को सुंबोधित करते हुए कहा कि भाजपा वर्तमान में सत्ता में विराजमान है और 2022 के सपने फिर से देख रही है। लेकिन जिस तरह से पंचायत चुनावों में कांग्रेस के लोगों को जीत मिली है उससे प्रदेश में 2022 में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। देश और प्रदेश में महंगाई बढ़ती जा रही है और सरकार इसे नियंत्रित करने में विफल साबित हुई है। कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को जन आंदोलन बनायेगी।आम आदमी की पहुंच से रोजमर्रा की चीजें बाहर होती जा रही हैं।