Follow Us:

देश में 24 घंटे में 101 लोगों ने तोड़ा दम, 13 हजार 993 मामले आए सामने

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13 हजार 993 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1.09 करोड़ के पार हो गई है। इस समय संक्रमितों मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 09 लाख 77 हजार 387 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 06 लाख 78 हजार 048 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख से कम पर पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 43 हजार 127 है। वहीं, 24 घंटे में 101 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 13 हजार 993 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 56 हजार 212 है। देश में अब तक 1 करोड़ 07 लाख 15 हजार 204 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।