Follow Us:

नगर निगम के चुनाव पार्टी चिन्ह पर करवाने के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत 

पी. चंद |

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम चुनाव को पार्टी चिन्ह पर करवाये जाने के निर्णय का स्वागत किया है । शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पुर्व में सम्पन्न हुए पंचायती राज संस्थाओं में भाजपा पर धन बल का प्रयोग कर अध्य्क्ष उपाध्यक्ष की नियुक्तियां की लेकिन पार्टी सिंबल पर चुनाव घोषित होंने से अब इस तरह की गतिविधियों पर लगाम लग सकेगी। कांग्रेस 2022 के चुनावों को लेकर कसौली में 27 फरवरी को रणनीति बनाएगी। 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि आगमी चार नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस को जीत मिलेगी और पार्टी चिन्ह पर चुनाव करवाने की कांग्रेस मांग कर रही थी। इससे दल बदल भी कम होगी। वंही, 27 फरवरी को कसौली में होने वाली पॉलिटिकल अफेयर और कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक में फतेहपुर उपचुनाव , नगर निगम चुनाव और 2022 के चुनावों में भाजपा को सत्ता से उखाड़ने जैसे विषयों पर रणनीति तैयार होगी ।