Follow Us:

कांग्रेस के महंगाई विरोध पर बोले धूमल, कहा- अपना वक़्त याद रखे कांग्रेस

जसबीर |

कांग्रेस के महंगाई प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रतिक्रिया दी। धूमल ने कहा कि कांग्रेस के समय महंगाई दर दहाई के फिगर में रहती थी। सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे थे। कांग्रेस का काम ही हो हल्ला करना रहा है। उम्मीद है कि पीएम मोदी जल्द जनता को राहत पहुंचाने के उचित निर्णय लेंगे।

साथ ही उन्होंने नगर निगम के चुनाव पार्टी चिन्ह पर करवाने के फैसले का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये सही फैसला है। उनके समय मे भी यह निर्णय लिया गया था ताकि परिणाम आने के बाद जीते उम्मीदवारों की खरीद फरखोत न हों। उन्होंने सीएम जयराम को सही निर्णय लेने पर बधाई दी है। धूमल ने पार्टी के प्रशिक्षण शिविरों पर उचित कदम माना है। उन्होंने कहा कि चुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं के सहारे लड़ती है। उन्हें प्रशिक्षित करना आवश्यक है। इसलिए पूरे प्रदेश में भाजपा पार्टी द्वारा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं प्रेम कुमार धूमल ने  स्वयं के चुनाव लड़ने पर कहा ठीक समय पर निर्णय लिया जाएगा।