Follow Us:

राज्यपाल के साथ कांग्रेस का व्यवहार निंदनीय, दुनिया में हिमाचल की छवि को लगा धक्का: अनुराग ठाकुर

जसबीर कुमार |

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज भाजपा मंडल हमीरपुर के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षक शिविर में शिरकत की और कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल विधानसभा के बाहर कांग्रेस द्वारा राज्यपाल के साथ किए व्यवहार की कड़ी निंदा की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के इस व्यवहार से हिमाचल की छवि पो पूरी दुनिया में धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने के साथ विरोध करने का भी अधिकार है लेकिन कुछ पदों की अपनी गरिमा है जिनको दरकिनार करते हुए विपक्ष ने बदस्लूकी की है। विपक्ष किसी मुद्दे की कमियों पर सदन में बात रख सकते थे। लेकिन धक्का-मुक्की करने से संदेश सही नहीं दिया गया है। 

वहीं, राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि अपने क्षेत्रों की अनदेखी किए जाने की वजह से गांधी परिवार को दक्षिण भारत का रूख करना पडा है। लेकिन वहीं पर भी वे शर्मशार टिप्पणियां करने से बाज नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने दक्षिण भारत के लोगों पर भी निंदनीय टिप्पणियों की है। वह भी शर्मसार करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत को एक मानती है लेकिन कुछ नेता यूपी, बिहार राज्यों को नीचा दिखाने का काम करते हैं। इसलिए किसी भी राज्य के बारे में टीका टिप्पणी करना सही नहीं है।

पांच राज्यों में चुनाव के शंखनाद पर अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि पांचों राज्यों में भाजपा अपनी सरकार बनाएगी और पांचों राज्यों में शानदार प्रदर्शन रहेगा क्योंकि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश एक समान से आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतों से जीतेगे तो केरल और तमिलनाडू में भी भाजपा सरकार बनाएगी।