चलो गांव की ओर जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व विधायक चौधरी सुरेन्द्र काकू ने गांव जलाड़ी हार में जनता से सम्पर्क साधा और सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने बताया कि जलाड़ी, जन्यांकड, दुगियाल की सड़क के लिए 2 करोड़ रूपए दिए गए सड़क लगभग तेयार हो चुकी है इस मौके पर जलाडी के प्रधान राज कुमार, उप प्रधान बोध राज, अन्य वार्ड पंच और समाजसेवी नरेश कुमार भी उपस्थित रहे।
जयराम ठाकुर सरकार ने इसी खर्ट जलाड़ी पुल के लिए 3 करोड 43 लाख रुपए दिए। इसी सरकार ने सड़क के लिए 2 करोड़ रुपए दिए और पानी पीने की योजना के लिए 18 करोड़ रूपए दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने ही टेंडर लगवाए और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ही इन योजनाओं का उद्घाटन करके जनता को सौंपेंगे। प्रदेश सरकार विकास के लिए तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। जलाडी से टल्ला सड़क और पुल के निर्माण लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री योजना में किया जाएगा।
.jpeg)



