Follow Us:

फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 16 हजार से ज्यादा मामले

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16 हजार 752 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1.10 करोड़ के पार हो गई है। इस समय संक्रमितों मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 07 लाख 75 हजार 169 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख से कम पर पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 64 हजार 511 है। वहीं, 24 घंटे में 113 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 11 हजार 718 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 57 हजार 051 है। देश में अब तक 1 करोड़ 43 लाख 01 हजार 266 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।