Follow Us:

विधानसभा प्रकरण पर धर्मशाला में BJP युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस के विधायकों द्वारा राज्यपाल गाड़ी को रोके जाने को लेकर काफी बवाल हुआ। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताना शुरू किया तो अब भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर आए हैं। विधायक विशाल नेहरिया ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला भी जलाया। यह मांग की कांग्रेस द्वारा जो यह घटना शिमला में की गई है उसका विरोध करते हैं और कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

धर्मशाला के विधयाक विशाल नेहरिया ने कहा कि विधानसभा में जो हुआ वो बिल्कुल अशोभनीय है। किस तरह से संविधान की हत्या कांग्रेस के नेताओं दोबारा की गई है। आज इस घटना की कड़ी निंदा भाजपा का हर एक कार्यकर्ता करता हैं। पुतला दहन इसलिए किया है यह एक सन्देश है कि भाजपा का कार्यकर्ता इस बर्दाश्त नहीं करेगा।