Follow Us:

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केवल सिंह पठानिया को सौंपी नई जिमेदारी

मृत्युंजय पुरी |

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रभारी केवल सिंह पठानिया ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने मुझे पंजाब के साथ उत्तराखंड का प्रभार सौंपा । जो मुझ पर राजीव गांधी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने उत्तराखंड की जिमेदारी सौंपी है उसे ईमानदारी मेहनत और लगन से निभाकर अपना कार्य करूंगा।

पठानिया ने कहा कि पंजाब उत्तराखंड प्रदेशों में पंचायती राज संगठन को मजबूत किया जाएगा और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को प्रदेश भर में पंचायतीराज संगठन के जरिये उजागर किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा पंचायती राज को मजबूती प्रदान करती आई है। लेकिन भाजपा सरकार के आते ही पूरे देश मे पंचायती राज को खत्म ओर कमजोर करने का काम हो रहा है। लेकिन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कभी भी पंचायती राज की प्रणाली को कमजोर नहीं होने देगा। इसके लिए चाहे कुछ भी करना पड़े लेकिन पंचायती राज को मजबूत और सशक्त बनाया जाएगा।

पठानिया ने कहा कि विधानसभा शाहपुर क्षेत्र में पंचायती चुनावो में 80% पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्डपंचों को तीन जिलापरिषद सदस्यों और बीडीसी सदस्यों को जीताया ये तभी संभव हो सका जब राजीव गांधी पंचायती राज को मजूबत करने के लिए जनता ने कांग्रेस समर्थित चेहरों को चुना। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा पार्टी की सरकार से जनता का मोह भंग हो चुका है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने पंचायतीराज में भारी जीत राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रभारी केवल सिंह पठानिया की पीठ थपथपाई ओर बधाई दी।