Follow Us:

धर्मशाला में धर्मगुरु दलाई लामा के साथ 11 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

मृत्युंजय पुरी |

धर्मगुरु दलाई लामा को आज धर्मशाला अस्पताल में वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान उनके निवास स्थान में रहने वाले 11 लोगों को भी उनके साथ वैक्सीन लगाई गई। यह जानकारी सीएमओ कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने दी उन्होंने कहा कि धर्मगुरु दलाई लामा के साथ कुल 71 लोगों की सूची निर्वासित तिब्बत सरकार द्वारा प्राप्त हुई थी। अभी धर्मगुरु दलाई लामा के साथ 11 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। बाकी लोग पूरे दिन में कभी भी आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।