Follow Us:

धर्मशाला में महिला दिवस पर ग्रामीण महिलाओं को किया गया सम्मानित

मृत्युंजय पुरी |

महिला दिवस पर आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा दिन दयाल अंत्योदय योजना के तहत काम कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अद्यक्षता पर्यटन विभाग की अधिकारी सुनैना शर्मा ने की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुई जिसके बाद महिलाओं को सम्मानित किया गया

पर्यटन विभाग के अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं अपने अपने क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। इसके लिए उन्हें आज सम्मानित किया गया। साथ ही अपने साथ अन्य महिलाओं को जोड़ने के लिए भी प्रेरित करें ।