Follow Us:

हमीरपुर में टिहरा पंचायत के 9 परिवार BJP में शामिल

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, यही कारण है कि भारत का प्रत्येक नागरिक इसका सदस्य बनना चाहता है, यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने निवास स्थान समीरपुर पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिहरा के लोगों के भाजपा पार्टी में शामिल होने पर कही। बताते चलें कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं और इसके साथ-साथ ऐसे कार्यकर्ता जो गत विधानसभा चुनावों में सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा के बहकावे में आ गए थे वह लगातार घर वापसी कर रहे हैं।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत टिहरा के करीब 9 परिवारों के दो दर्जन लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सामने युवा भाजपा नेता आशीष महाजन की अगुवाई में पार्टी का पटका पहनना। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां उनसे मिलने आए एवं पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी में आपका स्वागत है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से देश लगातार प्रगति पर है। यही कारण है कि आज हर कोई इस पार्टी का सदस्य बनकर अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहा है। इस दौरान शामिल होने वाले लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को कहा और कहा कि वह पूरी तरह से भाजपा पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ हैं विधानसभा चुनावों में उनकी जीत सुनिश्चित की जाएगी।।

सुजानपुर टैक्सी यूनियन के उप प्रधान कुलतार सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की है। यूनियन के ऊपर प्रधान ने बताया कि वह भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता हैं इसी पार्टी के कार्यकर्ता रहेंगे। वह यूनियन में उपाध्यक्ष पद पर तैनात हुए हैं जिसको लेकर वह पूर्व मुख्यमंत्री से मिले और उन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया है। इसके साथ-साथ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने का आग्रह किया है।