Follow Us:

फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, 24 घंटे में 133 लोगों ने तोड़ा दम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 17 हजार 921 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1.12 करोड़ के पार हो गई है। इस समय संक्रमितों मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 12 लाख 62 हजार 707 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 09 लाख 20 हजार 046 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 84 हजार 598 है। वहीं, 24 घंटे में 133 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 20 हजार 652 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 58 हजार 063 है।