Follow Us:

प्रदेश में दोपहर तक 1 व्यक्ति ने तोड़ा दम, सिरमौर में एक साथ आए 32 नए मामले

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर फिर बढ़ने लगा है। आज दोपहर तक 1 व्यक्ति ने दम तोड़ा है जबकि 48 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें जिला कांगड़ा से 3, शिमला में 1, सिरमौर में 32 और ऊना से 12 कोरोना केस आए हैं। इसके साथ ही 129 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ 59 हजार 287 हो गया है। इनमें से 539 मामले अभी एक्टिव चल रहे हैं। इसके अलावा अब तक 57 हजार 745 लोगों ने कोरोना से निजात पा ली है। जबकि 990 लोग काल का गाल बन चुके हैं।