Follow Us:

हरियाणा कांग्रेस विधायिका के अपमान पर धर्मशाला महिला मोर्चा खफा, सौंपा ज्ञापन

मृत्युंजय पुरी |

बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा रंजू रस्तोगी ने हरियाणा कांग्रेस विधायिका के अपमान पर धर्मशाला डीसी ऑफिस में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर वन मंत्री राकेश पठानिया और धर्मशाला विधायक विशाल नेहरिया, मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी व महिला मोर्चा की जिला तथा चारों मंडलों से आई पदाधिकारी उपस्थित रही।

रंजू रस्तोगी ने कहा कि नारी देश का स्वाभिमान है किसी रूप में किसी पद पर कोई ऐसा कृत्य जो नारी अपमान को दर्शाए स्वीकृत नहीं है। महिला दिवस के दिन जब देश भर में नारी सम्मान के अनेकों कार्यक्रम किए जा रहे थे, उस दिन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा अन्य मंत्री स्वयं ट्रैक्टर में बैठे और एक महिला विधायक उस ट्रैक्टर को रस्सी से खींच रही थी जो कि नारी जाति का अपमान है।

उन्होंने काह कि यदि उच्च पद पर बैठे व्यक्ति ऐसे कृत्य दिखाएं जो किसी ना किसी रूप में अपमानजनक हो वह स्वीकृत नहीं है वह निंदनीय है । नारी की गरिमा सभी स्वरूप में बनी रहनी चाहिए। इसलिए प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूद के आदेश अनुसार आज पूरे प्रदेश में सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कांग्रेस सरकार की मानसिकता को दर्शाते हुए किया गया।