Follow Us:

मोदी ने ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे उन्हें बताया जाए शिव का अवतार: राठौर 

पी. चंद |

महाशिवरात्रि के दिन बीजेपी के मंत्री सुरेश भारद्वाज के द्वारा मोदी को शिव का अवतार बताने के बाद भाजपा कांग्रेस में बवाल मच गया है। कांग्रेस इसे लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ बता रही है तो मंत्री ने इस बयान पर अडिग हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मंत्री के बयान पर निशाना साधा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि यह बयान निन्दाजनक है। मोदी की तुलना भगवान शिव से करना भारतीय जनता पार्टी की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। इस बयान से लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि मोदी ने ऐसा कोई भी काम नहीं किया है जिससे उनकी तुलना भगवान शिव के साथ की जाए। उन्हें इसके लिए जनता से माफी मांगने चाहिए।