Follow Us:

शिमलाः अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 1 व्यक्ति की मौत

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बीती रात हुई इस दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई और एक अन्य गम्भीर रुप से जख्मी है। हादसा जीरो पॉइंट करयाली के पास हुआ। कार नंबर (HP-52B-7844) के गिरने की आवाज़ सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।

कार चालक आकाश वर्मा निवासी करयाली घटनास्थल पर मृत मिला, जबकि कार में सफर कर रहे दूसरे व्यक्ति सन्नी को गम्भीर चोटें लगी हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। सुन्नी पुलिस में केस आईपीसी की धारी 279, 337, 304ए के तहत दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।