Follow Us:

ऊना में सैनिकों की विभिन्न श्रेणियों के लिए सेना भर्ती रैली 17 मार्च से 2 अप्रैल तक

पी. चंद |

सैनिकों की विभिन्न श्रेणियों के लिए सेना भर्ती रैली 17 मार्च से 02 अप्रैल 2021 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम, ऊना (हि. प्र.) में निर्धारित है। रैली का आयोजन बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर क्लर्क / एस.के.टी, आरटी जेसीओ और सिपाही फार्मा भर्ती के लिए किया जा रहा है। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) हमीरपुर के साथ घनिष्ठ समन्वय में फ्लेमिंग एरो ब्रिगेड, नागरिक प्रशासन, जिला ऊना और पुलिस सुचारु और पारदर्शी तरीके से चल रही रैली का संचालन कर रहा है।

कोविड 19 महामारी के कारण राष्ट्र में लॉकडाउन के बाद इस क्षेत्र में आयोजित होने वाली यह पहली भर्ती रैली है। भर्ती रैली के लिए लगभग 33,225 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सभी प्रतिभागियों और भर्ती कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए गगनदीप कौर, जनसम्पर्क अधिकारी (रक्षा) से मोबाइल नं 94172-59904 पर संपर्क किया जा सकता है।