Follow Us:

बजट सत्र में सांसद रामस्वरूप के निधन पर शोकोदगार, सदन की कार्यवाही स्थगित

पी. चंद |

मंडी के सांसद रामस्वरूप के निधन पर सदन में प्रस्ताव लाया गया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि 63 वर्षीय रामस्वरूप के निधन की खबर दुःखद्द है। रामस्वरूप का जन्म 10जून 1958 जोगिन्दरनगर के जलपेहड़ में हुआ था। वह दसवीं तक साथ पढ़ें थे। प्रदेश भाजपा के महामंत्री और उपाध्यक्ष रहे। 2014 में पहली बार लोकसभा से भाजपा के  टिकट पर चुनाव लड़ा और सांसद बने। 2019 में 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले सप्ताह में रामस्वरूप मंडी में ही थे। रामस्वरूप मिलनसार, सरल औऱ सौम्य प्रतिभा के धनी थे। 2014 में जब कोई मंडी से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था तो रामस्वरूप को टिकट मिला। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी को हराया था। उनके इस तरह से चले जाने की पीड़ा है। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही कल तक यानी 18 मार्च के लिए स्थगित कर दी गई है।

वहीं, विपक्ष के नेता सहित तमाम नेताओं ने रामस्वरूप के निधन पर दुःख व्यक्त किया। लोकसभा के भी सभी सदस्यों ने रामस्वरूप के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी और लोकसभा की कार्यवाही को 2 घंटे तक स्थगित कर दिया गया है।