Follow Us:

कोविड महामारी की रोकथाम के लिए सरकार उठा रही उचित कदमः मुख्यमंत्री

पी. चंद |

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस महामारी के मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस वायरस की रोकथाम के लिए और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।

प्रधान मंत्री ने कोविड-19 वैक्सीन के अपव्यय की जांच करने, फेस मास्क के प्रभावी उपयोग और परस्पर दूरी बनाए रखने पर भी बल दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों द्वारा आरटीपीसीआर परीक्षणों को बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी बैठक में शामिल हुए।

राज्य सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और उसके अनुसार उचित कदम उठाए जा रहे हैं। वह पंजाब के मुख्यमंत्री से अनुरोध करेंगे कि वायरस के प्रसार की जांच करने के लिए पंजाब से हिमाचल प्रदेश आने वाले तीर्थ यात्रियों पर नजर रखें। मेलों और अन्य कार्यक्रमों के उत्सव के दौरान एसओपी का कड़ाई से पालन किया जाएगा।