Follow Us:

देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 35 हजार 871 नए मामले

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा था लेकिन फिर मार्च माह में कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 35 हजार 871 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1.14 करोड़ के पार हो गई है। इस समय संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 14 लाख 74 हजार 605 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार 025 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख 52 हजार 364 है। वहीं, 24 घंटे में 172 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 17 हजार 741 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 59 हजार 216 है। देश में अब तक 3 करोड़ 71 लाख 43 हजार 255 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।