Follow Us:

लॉकडाउन में सरकार को मिला 84 करोड़ का डोनेशन, राशन और इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन पर खर्च हुए क़रीब 30 करोड़

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान लोगों ने 84 करोड़ से ज्यादा का डोनेशन दिया। इस धन में से 13 करोड़ 20 लाख 74 हज़ार 809 रुपए राशन और अन्य खाने की वसतुओं पर खर्च हुआ। जबकि 16 करोड़ 72 लाख 53 हज़ार 596.60 रुपए इंस्टिट्यूशनल क्वारंटाइन पर खर्च हुए। 

हिमाचल सरकार को 84 करोड़ 21 लाख 22 हज़ार 727.77 रुपये कोविड 19 रिस्पांस फण्ड में डोनेशन आया। इसमें विभिन्न एजेंसी, व्यक्तियों और कर्मचारियों से 8 करोड़ 21 लाख 19 हज़ार 653 रुपये डोनेशन के रूप में मिले। प्रश्न काल में आशीष बुटेल के लिखित सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री महेंद्र ठाकुर के तरफ से ये जवाब आया है।