ऊना के तहत बहडाला गांव में स्टोव फटने से एक महिला झुलस गई। जानकारी के अनुसार बहडाला निवासी एक विवाहिता ममता (3०) सोमवार को अपने घर के किचन में खाना पका रही थी। इसी दौरान स्टोव में अचानक ही ब्लास्ट हो गया। जिससे महिला बुरी तरह से झुलस गई।
परिजनों ने तुरंत महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि पीडि़ता को अस्पताल में उपचार दिया गया है और अब महिला खतरे से बाहर है। वहीं, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के ब्यान लिए गए हैं और मामले की जांच कर रही है।