Follow Us:

पंकज कुमार को मिली पालमपुर और धर्मशाला नगर निगम चुनावों की जिम्मेदारी 

मृत्युंजय पुरी |

नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने अपने उमीदवारों के नाम की घोषणा करने के बाद युथ कांग्रेस की जिमेदारी भी तय कर दी है। प्रदेश भर में युथ कांग्रेस को नगर निगम चुनावों की जिमेदारी दी गई है। धर्मशाला ओर पालमपुर नगर निगम चुनावों के लिए युवा जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार पंकू की जिमेदारी लगाई गई है जो जिला कांगड़ा युथ के अध्यक्ष भी हैं।

शिमला में आज नेगी निगम भंडारी ने प्रदेश भर के युथ को अलग-अलग जिमेदारी देते हुए टीमें गठित कर दी हैं। वहीं, पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वो उसे पूरी तरह निभाएंगे ओर मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों की जानकारी जनता को देंगे। महंगाई भ्रष्टाचार के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे साथ ही कांग्रेस उमीदवारों की जीत के लिए पूरा प्रयास करेंगे ।