Follow Us:

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग करेगा डोर टू डोर प्रचार: विनोद कुमार

पी. चंद |

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई जिसमें कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सयोंजक विनोद कुमार उपस्थित रहे। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा है कि भाजपा ने हमेशा ही अनुसूचित जाति से वोट की राजनीति करते हुए उनका तुष्टिकरण किया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की धार्मिक एकता को आघात पंहुचाया है। धर्म और जाति में समाज को बांटने का पूरा प्रयास भाजपा करती रही है। 2022 के चुनाव को लेकर ब्लॉक स्तर पर कमेटियां बनी है। ब्लॉक स्तर पर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। देशभर में किसान, बागवान महिलाएं, मजदूर भाजपा की सरकार से आजादी चाहता है। कांग्रेस इस लड़ाई को सड़कों में जाकर लड़ेगी। निगम के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा बूथ स्तर पर घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएगा। उन्होंने कहा कि निगमो के चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी व 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।