Follow Us:

देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 50 हजार से अधिक नए मामले

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा था लेकिन फिर मार्च माह में कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 53 हजार 476 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1.17 करोड़ के पार हो गई है। इस समय संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 17 लाख 87 हजार 534 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 12 लाख 31 हजार 650 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख के करीब पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख 95 हजार 192 है। वहीं, 24 घंटे में 251 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 26 हजार 490 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 60 हजार 692 है। देश में अब तक 5 करोड़ 31 लाख 45 हजार 709 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।