Follow Us:

मुठभेड़ में कांगड़ा का जवान शहीद, कल पहुंचेगा पार्थिव शरीर

मृत्युंजय पुरी |

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कांगड़ा का जवान शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ का ये जवान मुठभेड़ में जवान शहीद हुआ है। शहीद जवान पालमपुर के धीरा का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर कल यानी शुक्रवार तक पैतृक गांव पहुंचेगा। ये जानकारी कांगड़ा डीसी राकेश प्रजापति ने दी है।