प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से फैलते जा रहे हैं। शनिवार शाम तक प्रदेश में कोरोना के 416 मामले सामने आए हैं। जबकि आज 174 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। आज आए मामलों में बिलासपुर से 31, चंबा 5, हमीरपुर 37, कांगड़ा 62, किन्नौर 2, कुल्लू 9, मंडी 32, शिमला 14, सिरमौर 37, सोलन 120, और ऊना से 67 मामले सामने आए हैं।
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 62 हजार 338 हो गया है। इसमें 2361 मामले एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 58981 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं जबकि अब तक 1020 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। प्रदेश में आज 7475 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 6247 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है जबकि 193 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी 1035 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।



