Follow Us:

फिर देश को सताने लगा कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 70 हजार के करीब नए मामले

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा था लेकिन इस बार फिर कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 68 हजार 020 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1.20 करोड़ के पार हो गई है। इस समय संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख 39 हजार 644 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 13 लाख 55 हजार 993 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख से अधिक हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख 21 हजार 808 है। वहीं, 24 घंटे में 291 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 32 हजार 231 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 61 हजार 843 है। देश में अब तक 6 करोड़ 05 लाख 30 हजार 435 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।