Follow Us:

देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, 24 घंटे में करीब 90 हजार मामले आए सामने

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा था लेकिन इस बार फिर कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 89 हजार 129 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1.23 करोड़ के पार हो गई है। इस समय संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 23 लाख 92 हजार 260 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 15 लाख 69 हजार 241 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख से अधिक हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 6 लाख 58 हजार 909 है। वहीं, 24 घंटे में 714 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 44 हजार 202 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 64 हजार 110 है। देश में अब तक 7 करोड़ 30 लाख 54 हजार 295 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।