Follow Us:

चारों नगर निगमों में जीत दर्ज करेगी कांग्रेस, मुख्यमंत्री कर रहे आचार सहिंता का उल्लंघन: राठौर

पी. चंद |

सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला नगर निगम चुनावों का प्रचार आज थम जाएगा। इन चार नगर निगमों में 7 अप्रैल को चुनाव होंगे। कांग्रेस इन चारों निगमों में जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा की उन्होंने चारों निगमों के अंदर जाकर प्रचार किया है। चुनावों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश व जनता में आक्रोश है। 

उन्होंने कहा कि चारों नगर निगमों में कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। बीजेपी में आज विरोधाभाष की स्थिति बनी हुई है। अनिल शर्मा सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की क्या मजबूरी है जो उन्हें निकाल नहीं पा रहे हैं। बीजेपी की स्थिति ठीक नहीं है इसलिए वह ऐसा कोई निर्णय नहीं ले सकते। मुख्यमंत्री लगातार प्रचार के लिए सरकारी हेलीकॉप्टर में घूम कर आचार सहिंता का उलंघन कर रहे हैं।  सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। चुनाव आयोग को इसकी शिकायत भी की गई है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं आया है।