Follow Us:

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से हिमाचल में बढ़ सकती है सख़्ती, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के नए स्वरूप ने दस्तक दे दी है। मामले लगातार दोबारा से बढ़ने लगे हैं। जय राम ठाकुर सरकार जल्द प्रदेश में नई बंदिशें लगा सकती है। इसके संकेत मुख्यमंत्री जय ठाकुर ने दे दिए है। लेकिन प्रदेश में पर्यटन कारोबार और सैलानियों पर रोक लगाने को लेकर मुख्यमंत्री ने साफ़ इंकार कर दिया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि चार नगर निगमों में भाजपा की जीत निश्चित है। भाजपा ने तीन नगर निगम बनाएं है, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

अनिल शर्मा द्वारा सरकार के खिलाफ की जा रही सख्त टिप्पणियों पर जयराम ठाकुर ने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के विधायक है वह पार्टी में अपनी स्थिति स्पष्ट करें। क्योंकि अनिल शर्मा भाजपा के विधायक होने के बावजूद मंडी में किस के लिए वोट मांग रहे थे। अनिल किसी गलतफहमी में न रहें क्योंकि इस परिवार को लोकसभा चुनावों में मंडी की जनता आईना दिखा चुकी है। जब उनके बेटे को बूथ में भी हार का सामना करना पड़ा था।