Follow Us:

हिमाचल के चार नगर निगमों की 64 सीटों पर 271 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला आज

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल के चार नगर निगमों में मतदान शुरू हो गया है। हिमाचल की धर्मशाला सहित 3 नए नगर निगमों पालमपुर, मंडी और सोलन में सियासी संग्राम चल रहा है। धर्मशाला में कुल 17 सीट है। जिनके लिए कुल 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसमें कांग्रेस व भाजपा सभी सीट पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी 9 सीट पर चुनाव लड़ रही है। जबकि निर्दलीय 37 पर लड़ रहे है।

पालमपुर में कुल 15 नगर निगम की सीट पर चुनाव हो रहा है। इनपर 64 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस सभी 15 सीट पर अपने योद्धाओं के साथ मैदान में उतरी है। इसके अलावा पालमपुर में 7 सीट पर आम आदमी पार्टी और 27 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र मंडी में 15 नगर निगम की सीट पर 67 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनमें कांग्रेस व भाजपा 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी यहां 13 सीट पर जबकि सीपीआईएम 2 सीट  पर और 22 निर्दलीय चुनावी मैदान में डटे है।

सोलन में 17 नगर निगम की सीट है। जिनपर 60 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। कांग्रेस भाजपा सभी 17 सीटों पर चुनावी मैदान में जुटी हुई है। आप 14 सीट  पर जबकि 12 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कुल मिलाकर बात करें तो  भाजपा और कांग्रेस सभी 64 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 98 निर्दलीय चुनाव चुनावी मैदान में है। सीपीएम 2 और आप 43 सीट पर चुनाव लड़ रही है। चुनावों में 345 ने अपना नामांकन भरा था। जिनमें से 271 चुनावी मैदान में है। आज चार बजे तक मतदान के बाद वोटों की गिनती की जाएगी शाम तक परिणाम आ जाएंगे।