Follow Us:

41 वर्ष की हुई भाजपा, 6 अप्रैल 1980 को हुई थी पार्टी की स्थापना: धूमल

जसबीर कुमार |

भारतीय जनता पार्टी 41 वर्ष की हो गई है। 6 अप्रैल 1980 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई इस पार्टी के पहले पार्टी अध्यक्ष बने थे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मंगलवार को अपने निवास स्थान समीरपुर में कांग्रेस पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। धूमल ने कहा कि जो कार्यकर्ता आज के दिन भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं वह इस ऐतिहासिक दिन के गवाह भी बन रहे हैं, उनका सौभाग्य है कि वे इस महान दिन पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आज के दिन शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में बहुत-बहुत स्वागत है।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पूरे देश में एक समान विकास कार्य हो रहे हैं । प्रधानमंत्री का सपना सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास इस बात को लेकर भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ रही है। देश के प्रत्येक वर्ग को उनकी सुविधा अनुसार तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। हर घर को जल, हर घर को गैस सुविधा, हर गांव को सड़क, हर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा, बेहतरीन शिक्षा तमाम बातों को लेकर मोदी सरकार कार्य कर रही है और इन तमाम बातों को विपक्ष में बैठी कांग्रेस सरकार पचा नहीं पा रही। यही कारण है कि वह लगातार इन मुद्दों पर हो हल्ला करती रहती है। आज कांग्रेस उस स्थिति पर पहुंच गई है जहां उन्हें एक भी ऐसा मुद्दा नहीं है जिस पर वह भाजपा की बुराई कर सकें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान मिशन रिपीट जो भारतीय जनता पार्टी का सपना है धरातल पर उतर कर सिद्ध होगा और जो प्रदेश में एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा का सिस्टम चला रहा है उसको भी खत्म किया जाएगा । पहली बार ऐसा होगा कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से प्रदेश में काबिज होगी।

बता दें की भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत थाना धडमयाना नारी शक्ति जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत सिंह की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी को छोड़ भारतीय जनता में शामिल हो हुए हैं, शामिल होने वालों में नील कुमारी, रतनी देवी सीता देवी लक्ष्मी देवी मीनाक्षी देवी  गंभरी देवी सुलोचना देवी रेखा देवी रूपा देवी रक्षा देवी बांका राम गोपाल सिंह प्रताप चंद धर्म सिंह केसरी देवी वह केशव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की शामिल हुए तमाम कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी।