Follow Us:

मंडी नगर निगम पर भाजपा का कब्जा, 15 में से पर भाजपा-11, कांग्रेस- 4

|

पहली बार बनी मंडी नगर निगम में भाजपा का कब्जा हो गया है। 11 सीटों पर भाजपा और 4 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। मंडी यह प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गृह जिला की नगर निगम है जिसमें भाजपा ने कब्जा जमाया है।

नगर निगम के वार्ड नंबर 1 खलियार में कांग्रेस की अलकनंदा हांडा, वार्ड 2 पुरानी मंडी में भाजपा के वीरेंद्र शर्मा, वार्ड 3 में भाजपा के सोमेश उपाध्याय, वार्ड 4 नेला में कांग्रेस के राजेंद्र मोहन, वार्ड 5 मंगवाई में कांग्रेस के योग राज योगा, वार्ड 6 सन्यारड़ में भाजपा के वीरेंद्र आर्य, वार्ड 7 तल्याड़ में भाजपा की सुदेश सेन, वार्ड 8 पैलेस कालोनी एक में भाजपा के हरदीप सिंह राज, वार्ड 9 पैलेस कालोनी 2 में भाजपा के सुमन ठाकुर, वार्ड 10 सूहड़ा में भाजपा की नेहा, वार्ड 11 समखेतर में भाजपा की निर्मल वर्मा, वार्ड 12 भगवाहन में भाजपा की माधुरी कपूर, वार्ड 13 थनेहड़ा में भाजपा की दीपाली जसवाल, वार्ड 14 दौंधी में कांग्रेस की अंजय कुमारी और वार्ड 15 बैहना में भाजपा के कृष्ण भानु ने जीत हासिल की।