Follow Us:

Nokia ने ऑडियो सेगमेंट पोर्टफोलियो में नया डिवाइस Nokia Lite Earbuds शामिल कर किया लॉन्च

समाचार फर्स्ट डेस्क |

HMD Global ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में Nokia ब्रांड के साथ एक साथ 6 स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। इसमें Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10, Nokia X20, Nokia C10 और Nokia C20 जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। वहीं, कंपनी ने अपने ऑडियो सेगमेंट पोर्टफोलियो में नया डिवाइस शामिल करते हुए Nokia Lite Earbuds को लॉन्च किया है। नोकिया लाइट एयरबड्स की मुख्य खासियत इसमें उपयोग की गई बैटरी है जो कि यूजर्स को चार्जिंग केस के साथ 36 घंटे की बैटरी लाइफ प्रदान करने में सक्षम है। इस डिवाइस का डिजाइन काफी हद तक OnePlus Buds Z से मिलता-जुलता है।

Nokia Lite Earbuds की कीमत

Nokia Lite Earbuds को ग्लोबल मार्केट में EUR 39 यानि करीब 3 हजार 400 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यह मिड अप्रैल में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यूजर्स इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से Black और Polar Sea कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे। हालांकि, भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।