Follow Us:

कांगड़ा यूथ क्लब की शानदार पहल, टांडा में मरीज के परिजनों को दे रहे भोजन

मृत्युंजय पुरी |

कोरोना महामारी में जहां अपने ही अपनो को कंधा देने नही पहुंच रहे वही कांगड़ा का यूथ क्लब रोजाना टांडा अस्पताल में आ रहे मरीजों के परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। कांगड़ा यूथ क्लब के कुल 60 सदस्य हैं और रोजाना दोपहर के भोजन के लिए क्लब के सदस्यों की सहायता उनकी माताएं और बहनें कर रही है। 

यूथ क्लब के जर्नल सेकेट्री का कहना है कि हमारा यूथ क्लब हर शुक्रवार को टांडा अस्पताल में रात के भोजन की व्यवस्था करते है और कोरोना महामारी के चलते हम अब रोजाना दोपहर के भोजन की व्यवस्था कर रहे है जिसमें हमारी माताएं बहनें हमारा भोजन बनाने का सहयोग दे रहे हैं। क्लब के सदस्य का कहना है कि हम रोजाना टांडा अस्पताल में आए मरीजों के परिवारजनों के लिए भोजन की व्यवस्था करता है और हम सभी लोगों से मांग करते है कि प्रदेश के अन्य इलाकों में भी यूथ आगे आए।

महिला शशि सोनी का कहना है कि उनके बेटे समाज सेवा का बेहतर काम कर रहे हैं। हम उनका साथ दे रहे हैं। हमें खुशी है कि हमारे बेटे इस काम को कर रहे हैं।