Follow Us:

सीमा में चीनी घुसपैठ पर कांग्रेस के सवाल, CM बोले- इनपुट के आधार पर बॉर्डर पर गए

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले से लगती भारत सीमा चीन पर पिछले साल से हलचल दिल्ली जा रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर तो यहां तक कह चुके हैं समदो में चीनी सड़क  बना रहा हैं। डर के मारे स्थानीय लोग पलायन कर रहे हैं। बीते शनिवार को  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जब समदो के दौर पर गए तो विपक्ष ने सवाल उठाए और पूछा कि मुख्यमंत्री चीन बॉर्डर की वास्तविक स्थिति बताएं।

सरकार व पुलिस क्या छिपा रही है। क्योंकि वह पिछले एक वर्ष से कह रहे है कि चीन बॉर्डर पर अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है। इसको लेकर राज्यपाल से लेकर केंद्र तक को पत्र लिखा लेकिन पुलिस की तरफ से बयान आया कि बॉर्डर पर चिंता की स्थिति नहीं है। यदि सब ठीक है तो मुख्यमंत्री बॉर्डर पर क्यों गए ये बताएं। क्योंकि सरकार जानकारी को छिपाने का प्रयास कर रही है।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस पार्टी को सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामले पर राजनीति करने से बाज़ आना चाहिए। वे किसी इनपुट के मिलने के बाद वह सीमा पर गए थे। वहां जाकर चीन जो निर्माण और सड़क बना रहा है उसको भी देखा है। इससे पहले अधिकारियों की पुलिस टीम भी बॉर्डर पर भेजी गई थी। इसकी विस्तृत रिपोर्ट केन्द्र को भेजी गई है। जो भी वहां के हालात है इसके बारे में केंद्र को अवगत करवाया जाता रहा है। भारत की सेना वहां पर सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए है। कांग्रेस पार्टी इस तरह के बयान देकर उनके मनोबल को गिराने का काम न करें।