Follow Us:

75 दिन बाद आए कोरोना के कम मामले, 24 घंटे में 60 हजार से अधिक केस और 2726 मौतें

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में 75 दिनों के बाद कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 60 हजार 471 मामले दर्ज किए गए हैं और 2 हजार 726 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे घुटने टेक दिए हैं। जबकि 1 लाख 17 हजार 525 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 60 हजार 471 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 95 लाख 70 हजार 881 पर पहुंच गई है। इसी के चलते इस वायरस से अब तक संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 82 लाख 80 हजार 472 है।

वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 9 लाख से अधिक पर पहुंच गई है। देश में इस समय 9 लाख 13 हजार 378 मामले अभी भी एक्टिव हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3 लाख 77 हजार 031 है। देश में अब तक 25 करोड़ 90 लाख 44 हजार 072 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।