Follow Us:

देश में 24 घंटे में सामने आए 62 हजार से अधिक नए मामले, मौत के मामलों में आई गिरावट

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है, वहीं आज मौत के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 62 हजार 480 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 97 लाख 62 हजार 793 पर पहुंच गई है।

देश में 24 घंटे के अंदर 1 हजार 587 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे घुटने टेक दिए हैं। जिसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 83 हजार 490 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, देश में 88 हजार 977 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसी के चलते इस वायरस से अब तक संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 85 लाख 80 हजार 647 है।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7 लाख पर पहुंच गई है। इस समय 7 लाख 98 हजार 656 मामले अभी भी एक्टिव हैं। वहीं, अब तक 26 करोड़ 89 लाख 60 हजार 399 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।