Follow Us:

पंजाब और हरियाणा के BJP प्रभारी सौदान सिंह पहुंचे हिमाचल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पी. चंद, शिमला |

पंजाब और हरियाणा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौदान सिंह आज हिमाचल पहुंचे। हिमाचल पहुंचने पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा एवं अनेकों कार्यकर्तामौजूद रहे।

मुख्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने समस्त पदाधिकारियों के साथ "कोविड चुनौती का सामना- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संकट का मुकाबला करता राष्ट्र" इस विषय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा एक व्याख्यान /प्रस्तुतीकरण देखी।