Follow Us:

प्रदेश में दोपहर तक 3 लोगों ने तोड़ा दम, 41 नए पॉजिटिव

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी देखने को मिल रही है। शुक्रवार दोपहर तक प्रदेश में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें हमीरपुर में 1 और कांगड़ा में 2 व्यक्तियों की मौत शामिल है। प्रदेश में आज 41 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जबकि आज 561 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं।

आज आए मामलों में चंबा में 2, कांगड़ा में 13, मंडी  5, शिमला 3 औऱ सिरमौर से 18 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1 लाख 99 हजार 740 हो गया है। इसमें से 2 हजार 907 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 1 लाख 93 हजार 403 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं जबकि 3 हजार 411 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।