Follow Us:

देश में 24 घंटे में सामने आए 60 हजार से अधिक नए मामले, 1 हजार 647 ने तोड़ा दम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो रही है, वहीं आज मौत के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 60 हजार 753 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 98 लाख 23 हजार 546 पर पहुंच गई है।

देश में 24 घंटे के अंदर 1 हजार 647 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे घुटने टेक दिए हैं। जिसके बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 85 हजार 137 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, देश में 97 हजार 743 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसी के चलते इस वायरस से अब तक संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 98 लाख 23 हजार 546 है।

देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7 लाख पर पहुंच गई है। इस समय 7 लाख 60 हजार 019 मामले अभी भी एक्टिव हैं। वहीं, अब तक 27 करोड़ 23 लाख 88 हजार 783 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।