Follow Us:

मिल्खा सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने जताया शोक, कहा- हर खिलाड़ी के लिए थे प्रेरणास्त्रोत

|

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने महान एथलीट मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि उनका निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि फ्लांइग सिख के नाम से मशहूर सरदार मिल्खा सिंह हर खिलाड़ी और भारतीय के प्रेरणास्त्रोत थे। मिल्खा सिंह ने सिमित संसाधनों के दौर में भारत का मान सम्मान, गौरव एथलेटिक्स के क्षेत्र में दुनिया भर में बढ़ाया है। 

जीएस बाली ने कहा कि सरदार मिल्खा सिंह को उनके जुझारूपन, एथलेटिक करियर और देश प्रेम के जज्बे के लिए अजीवन स्मरण किया जाएगा। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजिल अर्पित की।