Follow Us:

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज 3 बजे शिमला में, कोरोना बंदिशो में ओर छूट की उम्मीद

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज दोपहर बाद 3 बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में बुलाई गई है। बैठक में कई अहम बिन्दुओं पर चर्चा हो सकती है। सरकार कोरोना बंदिशों में ओर छूट देने पर विचार कर सकती है। कैबिनेट में शिक्षण संस्थानों को लेकर भी चर्चा की बात कही जा रही है। रात्रि कर्फ़्यू आगे भी जारी रह सकता है।

भाजपा का शिमला में 3 दिन का मंथन हुआ है इस लिहाज़ से भी कैबिनेट की बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही थी उस पर भी चर्चा हो सकती है।