Follow Us:

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ संपादक डॉ. रणजीत सिंह राणा के निधन पर व्यक्त किया शोक

पी. चंद, शिमला |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के वरिष्ठ संपादक, डॉ रणजीत सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। डॉ. राणा का मंगलवार सुबह पीजीआई चण्डीगढ़ में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। अतिरिक्त मुख्य सचिव, सूचना एवं जन सम्पर्क जे.सी. शर्मा ने भी डॉ. रणजीत सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में शोक सभा का आयोजन किया और विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा। निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन ने डॉ. रणजीत सिंह राणा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉ. राणा ने विभाग को अपनी मूल्यवान सेवाएं प्रदान की है, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। डॉ. राणा मित्रतापूर्ण और मिलनसार व्यक्ति थे, जिन्होंने लम्बे समय तक विभाग के लिए कार्य किया। डॉ. राणा सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय थे और शिमला से दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही गैर सरकारी अभिभावक संस्था उड़ान के संस्थापक थे।